New Delhi :*दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति : दीपक प्रकाश*
नई दिल्ली
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, दिशोम गुरु, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक एवं देश की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और मर्मांतक है।
राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिशोम गुरु का संपूर्ण जीवन झारखंडी अस्मिता, आदिवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने झारखंड आंदोलन को नई दिशा और मजबूती प्रदान की। उनका संघर्ष और योगदान झारखंड के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
दीपक प्रकाश ने कहा कि श्री शिबू सोरेन जी का निधन न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश की सामाजिक-राजनीतिक चेतना की एक महान आवाज का अवसान है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार, अनुयायियों एवं समस्त झारखंडवासियों को यह वज्रपात समान दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
"दिशोम गुरु के विचार, संघर्ष और जीवन दर्शन आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।"
इस दुखद अवसर पर दीपक प्रकाश ने दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल पहुंचे तथा स्वर्गीय गुरूजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और वहां उपस्थित माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की l
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ