Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुरुजी ने कई लड़ाइयां जीती हैं और इसे भी जीतेंगे।

 Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुरुजी ने कई लड़ाइयां जीती हैं और इसे भी जीतेंगे।

रांची, झारखंड ।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सर्वेसर्वा शिबू सोरेन की हेल्थ को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने अपडेट दिचा है। उन्होंने कहा कि हम सब दुआएं-प्रार्थनाएं कर रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर वो अपनी लड़ाई भी जीतेंगे, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने जीवन में कई लड़ाइयां जीती हैं। शिबू सोरेन (81), जिन्हें लोकप्रिय रूप से 'गुरुजी' के नाम से जाना जाता है, पिछले एक महीने से ज्यादा समय से राष्ट्रीय राजधानी के गंगा राम अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सहित कई बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना और परिवार के अन्य सदस्य अपने पिता के खराब स्वास्थ्य के कारण ज्यादातर दिल्ली में ही हैं।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद रांची में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "सभी उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हमें भी उम्मीद है कि गुरुजी ने कई लड़ाइयां जीती हैं और इसे भी जीतेंगे। हमें पूरी उम्मीद है,फिलहाल, वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इसमें कुछ समय लगेगा।"




By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ