LATEHAR :*लातेहार की विभा रानी नेशनल ताइकांडो प्रतियोगिता में होंगी शामिल*
लातेहार, झारखंड ।जिले से अंडर-19 नेशनल ताइकांडो प्रतियोगिता में चयनित एकमात्र खिलाड़ी विभा रानी जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव की पुत्री शुक्रवार की सुबह जमशेदपुर के लिए रवाना हुईं। विभा 26 से 30 जुलाई तक केवी टाटानगर में कोचिंग कैंप में भाग लेंगी, इसके बाद 30 जुलाई को बेंगलुरु रवाना होंगी। प्रतियोगिता 2 से 6 अगस्त तक केवी नंबर-1 जलाहली, बेंगलुरु में होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने इसे जिले के लिए गर्व की बात बताया और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा लेने की सलाह दी। मौके पर पंचायत समिति सदस्य पिंटू रजक, केवी शिक्षक नंदनी किरण, सुनील प्रसाद, अख्तर अंसारी आदि मौजूद थे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ