Latehar : वज्रपात की चपेट में आकर झाबर पंचायत अध्यक्ष आनंद उरांव की मौत।
लातेहार, झारखंड ।झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के झाबर पंचायत अध्यक्ष और पार्टी के सक्रिय नेता आनंद उरांव का आकस्मिक निधन शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से हो गया। वे लातेहार प्रखंड अंतर्गत सूइया टोला के निवासी थे। उनके पिता का नाम रामदेव उरांव है। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही झामुमो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। झामुमो के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव ने पार्टी की ओर से गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि आनंद उरांव समर्पित कार्यकर्ता थे, जो हमेशा संगठन के लिए सक्रिय रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता लातेहार सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
Report By Ram Kumar (Latehar , Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ