Ranchi :*देश की एकता और अखंडता केलिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जान की बाजी लगा दी....बाबूलाल मरांडी*
*सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे डॉ मुखर्जी...रविंद्र कुमार राय*
*कुशल संगठनकर्ता थे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी.... कर्मवीर सिंह*
प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक और पार्टी के करोड़ो कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर बलिदान दिवस के रूप में मनाया। डॉ मुखर्जी के चित्र,प्रतिमा पर पुष्प,माला अर्पित कर नमन किया गया।डॉ मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की।अपने संथाल परगना प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने देवघर परिसदन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद धारा 370 के माध्यम से जम्मू कश्मीर को देश से काटने की कोशिश की। सत्ता की भूखी नेहरू सरकार ने जम्मू कश्मीर केलिए अलग प्रधानमंत्री, अलग संविधान और अलग झंडे की मान्यता दी। शेष भारत के लोगों को कश्मीर में प्रवेश करने केलिए परमिट का प्रावधान किया।
कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका प्रबल विरोध करते हुए बिना परमिट के कश्मीर की सीमा में प्रवेश किया। गिरफ्तारी दी।और अंत में स्वतन्त्र भारत के इतिहास में राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा केलिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
*कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय* ने अपने सरिया स्थित आवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक सीमा में सनातन काल से जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। मां भारती का मुकुट है।
कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इस सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे।आज भाजपा अपने प्रेरणा पुरुष डॉक्टर मुखर्जी के सपनो के अनुरूप सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत कर रही।
प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर *प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह* जी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक कुशल संगठनकर्ता थे। उनके द्वारा लगाया गया संगठन का पौधा आज विशाल वट वृक्ष बन गया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी संगठन जनसंघ ही आज भाजपा के रूप में विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन गया।आज भाजपा 14 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।उन्होंने कहा कि भाजपा की विचार धारा भारत की मिट्टी की विचार धारा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत भाजपा का संकल्प है।
कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनो को पूरा कर रहे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, कार्यालय मंत्री हेमंत दास,प्रदेश मंत्री सरोज सिंह,मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, अरुण झा,सुनील साहू, अनिल सिंह ,लक्ष्मी चंद्र दीक्षित, संजय चौधरी आदि शामिल हैं।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ