Ranchi : नामकुम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदधारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बोलीं यशस्विनी सहाय "कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़" *कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील ।

 Ranchi : नामकुम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदधारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बोलीं यशस्विनी सहाय 

"कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़"

*कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील ।

रांची, झारखंड ।

 कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन वर्ष-2025 अभियान के तहत  सोमवार को नामकुम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदधारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह  में कांग्रेस नेत्री (रांची लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी) यशस्विनी सहाय शामिल हुईं। इस मौके पर अपने संबोधन में सुश्री सहाय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्हीं की बदौलत पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र के मतदाताओं का उन्हें भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ, लोगों ने काफी प्यार और समर्थन दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में खिजरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

 सुश्री सहाय ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। उन्होंने संगठन के पदधारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनसे पार्टी हित में कार्य करने का अनुरोध किया। 

इस अवसर पर जिला पर्यवेक्षक शाहजादा अनवर, जिला अध्यक्ष राकेश किरण महतो, पूर्व जिप अध्यक्ष सुन्दरी तिर्की, वरीय उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष माधो कच्छप, जिला महासचिव अर्चना मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष (नामकुम) विजय टोप्पो, प्रखंड उपाध्यक्ष जीतो कच्छप, मदन मोहन मिश्रा, प्रखंड उपाध्यक्ष अंजू लकड़ा, बीजो लकड़ा, पंचायत समिति सदस्य रोज लकड़ा, महिला जिला अध्यक्ष मेरी तिर्की, प्रखंड अध्यक्ष सिलास टूटी, विभिन्न गांवों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। समारोह में कार्यक्रम का संचालन कल्याण लिंडा ने किया।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ