RANCHI : अवैध हथियार की खरीद बिक्री में दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
रांची, झारखंड ।रांची पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद बिक्री के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम कुसेंद्र मुंडा, उम्र 29 वर्ष और छोटेलाल पाहन उर्फ कारण पाहन, उम्र 24 वर्ष है। दोनों को पुलिस ने उस वक्त पकड़ा जब वे दोनों ग्राम उरूगुद्ध से होते हुए पतरातु की ओर अवैध हथियार की खरीद बिक्री के लिए आ रहे थे। उक्त जानकारी ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने दी।
एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कूटी पर सवार दो लोग हथियार की खरीद बिक्री के लिए निकले हैं। मिली जानकारी पर खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी की देखरेख में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के ताहिर अंसारी के ईंट भट्ठा के पास पहुंची तो कला एवं लाल रग के एक स्कूटी सवाल पर दो लोगों ने पुलिस को देखा और भागने लगे।पुलिस ने पीछा करके दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर पुलिस ने स्कूटी के डिक्की से एक देशी पिस्टल जिसमें मैगजीन हुआ बरामद किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया। ये हथियार उन्होंने पप्पू अंसारी नामक व्यक्ति से 30 हजार रूपए में खरीदा। पप्पू अंसारी ने हथियार तो दिया, परन्तु गोलियां नहीं दी थी। आज वे दोनों पप्पू अंसारी के पास गोलियां खरीदने जा रहे थे।
Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ