Ranchi : दिल्ली से रांची पहुंचे पूर्व मंत्री को पुलिस ने लिया हिरासत में ..!!

Ranchi : दिल्ली से रांची पहुंचे पूर्व मंत्री को पुलिस ने लिया हिरासत में ..!!

रांची, झारखंड ।

रांची जिला के बेड़ो में महादानी मैदान में महाजुटान कार्यक्रम को लेकर  जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। दिल्ली से महाजुटान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रांची आए पूर्व मंत्री देव कुमार धान को भी पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। वहीं महादानी मैदान के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है।

बेड़ो के महादानी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व मंत्री देव कुमार धान को रांची पुलिस ने रेलवे स्टेशन से ही हिरासत में लेकर गुप्त स्थान पर रखा है। बेड़ो थाने और लापुंग थाना प्रभारी पर पूर्व में हुए हमले की वजह से इस बार रांची पुलिस कोई भी रिस्क लेने को तैयार नहीं है । इसी वजह से देव कुमार धान को भी डिटेन किया गया है । आपको बता दें कि पिछले महीने महादानी मैदान में जुटी भीड़ के द्वारा ही बेड़ो थाना पर हमला किया गया था।  रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि बेड़ो में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही एहतियातन देव कुमार धन को पुलिस की देखरेख में रखा गया है। 



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ