Ramgarh : अभाकाम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. सहाय पहुँचे जिला अध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा के आवासीय कार्यालय । ◆संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में की चर्चा

Ramgarh : अभाकाम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. सहाय पहुँचे जिला अध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा के आवासीय कार्यालय ।

◆संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में की चर्चा 

रामगढ़, झारखंड ।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. सहाय रविवार को महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा के गोला रोड, सिन्हा मार्केट  स्थित आवासीय कार्यालय पहुँचे। उनके साथ महामंत्री सुशील कुमार लाल, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा और सचिव विनय सिन्हा शामिल थे।  प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी. सहाय ने  जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा के आवासीय कार्यालय में उनके साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में चर्चा किया। बैठक में

जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी. सहाय से कहा कि वर्तमान समय में चित्रांश समाज के लोगों द्वारा अलग अलग संगठन बनाकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों द्वारा अलग अलग संगठन बनाकर कार्य करने से संगठन और समाज दोनो को इसका नुकसान हो रहा है। इसलिए सभी चित्रांशों को एकजुट कर एक संगठन के साथ उन्हें जोड़ने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि समाज एकजुट होगा तो समाज की मांगों को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकेगा। इसलिए जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष से राज्य के सभी चित्रांशों को एकजुट करने की माँग की। साथ ही जिलाध्यक्ष ने कहा कि कभी भारत की राजनीति में चित्रांश समाज की तूती बोलती थी लेकिन वर्तमान में अलग अलग संगठनों में बँटे होने के कारण हमारे समाज का राजनीति में वह प्रभाव नहीं रहा जो पूर्व में हुआ करता था। उन्होंने बताया कि एक समय डॉ. राजेंद्र प्रसाद, के. बी. सहाय, लाल बहादुर शास्त्री, जयप्रकाश नारायण जैसे कद्दावर नेता हमारे समाज का प्रतिनिधित्व करते थे जिन्होंने देश और समाज को नई दिशा दी। लेकिन राजनीति में पहले वाला वह रूतबा अब हमारे समाज का नहीं दिखता।

इसपर  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 29 जून को चित्रांशों की बैठक टाटा में आयोजित हो रही है। उस बैठक में मेरा प्रयास होगा कि सभी चित्रांश एकजुट हों। ताकि हमारी माँग मजबूती के साथ रखी जा सके। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष के साथ बैठक में संगठन को जिला में मजबूत बनाने एवं संगठन से युवाओं को जोड़ने की बात कही। जिसपर जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम जिले में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। साथ ही संगठन से युवाओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर राष्ट्रीय सचिव अमित कुमार सिन्हा, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, महामंत्री डॉ. रोहित कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।



Report By Sujit Sinha (Ramgarh, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ