Latehar : लातेहार प्रखंड के बेंदी पंचायत के ग्राम बेंदी में आयोजित शिविर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ ।
लातेहार, झारखंड ।धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष (DA-JGUA) अभियान के तहत आज लातेहार प्रखंड के बेंदी पंचायत के ग्राम बेंदी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत रूप से शुभारंभ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता,आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगरई,अपर समाहर्ता रामा रविदास सिविल सर्जन अवधेश कुमार सिंह लातेहार प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा बेंदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उराँव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय -महा अभियान (पीएम जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य देशभर के आदिवासी क्षेत्रों में सेवाओं और अन्य बुनियादी ढांचे को परिपूर्णता प्रदान करना है। इस संबंध में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 15 जून से 30 जून 2025 तक ‘धरती आबा अभियान,जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर’ नामक अभियान शुरू किया गया है,जिसका उद्देश्य अंतिम हितग्राहियों तक उनके व्यक्तिगत अधिकारों को परिपूर्ण करना और DAJGUA के बारे मे जागरूक करना है। लातेहार जिले के 50 प्रतिशत से अधिक,जनजातीय एवं पीवीटीजी आबादी वाले पंचायत में लगेगा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शिविर।
इस शिविर में आयें हुए लोगों को सभी विभागों का स्टाल लगाकर कुछ महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जा रही है। आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुषमान भारत कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पी.एम. किसान, जनधन खाता, बीमा कवरेज, सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार और आजीविका योजनाएं (एम.जी.एन.आर.ई.जी.एस., पी.एम. विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण), महिला एंव बाल कल्याण (पी.एम.एम.वी. वाई, आई.सी.डी.एस. लाभ, टीकाकरण) आदि।यह अभियान जिला प्रशासन के द्वारा संचालित किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त समस्त योजनाओं का लाभ समस्त पात्र आदिवासी हितग्राहियो को मिल पाए। विकास विभाग के अधिकारियों के सहयोग से जमीनी स्तर पर अभियान की पूर्ण सफलता सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान अवधि के दौरान शिविर में विभिन्न गतिविधियां की जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। आदिवासी गांवों में निवासरत वंचित जनजातीय हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें चिन्हित कर लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। 15 से 30 जून तक ग्राम स्तर, क्लस्टर स्तर पर जनजातीय परिवारों को लाभ प्राप्त हो, स्वास्थ्य, खाद्य, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, कृषि और राजस्व महिला एवं बाल विकास आदि विभागों के साथ तालमेल सुनिश्चित करना, आधार, ई-केवाईसी और दस्तावेजीकरण संबंधी सेवाओं के लिए सी.एस.सी. को शामिल करना प्रमुख उद्देश्य है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का लक्ष्य : भारत सरकार के 17 मंत्रालयों द्वारा अभिसरण एवं पहुँच के माध्यम से कार्यान्वित 25 हस्तक्षेपों द्वारा सामाजिक बुनियादी ढाँचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका में महत्वपूर्ण अंतराल को समाप्त करना है।
यह जनजातीय क्षेत्रों व समुदायों का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित करने पर बल देता है। इस अभियान को मूल रूप से पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (पीएम-जुगा) के रूप में जाना जाता है। अभियान के तहत आज सभी प्रखंड के चिन्हित पंचायतो में शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगरई,अपर समाहर्ता रामा रविदास सिविल सर्जन अवधेश कुमार सिंह,प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, बेंदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उराँव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ.चन्दन,कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दीपक महतो,जेएसएलपीएस डीपीएम संतोष कुमार, सहित अन्य उपस्थित थें।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ