Delhi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हाल जानने गंगाराम अस्पताल पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ।

Delhi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हाल जानने गंगाराम अस्पताल पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ।

 झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक सह राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन का इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनका हाल जानने अस्पताल पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य को लेकर बात की। गौरतलब हो कि तबीयत बिगड़ने के बाद शिबू सोरेन को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल, राष्ट्रपति बनने से पहले द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थी। तब से उनका सोरेन परिवार से विशेष लगाव रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन उनको बुआ कहकर पुकारते हैं। कल झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी गुरुजी का हाल जानने अस्पताल गये थे और उनसे मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुजी को रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन अस्पताल में ही तबीयत खराब होने की वजह से भर्ती कराना पड़ा। उनके किडनी में इंफेक्शन है। उनको ब्रोंकाइटिस भी डिटेक्ट हुआ है । डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है. फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर है ।

गुरुजी की बड़ी बहू सीता सोरेन ने ईटीवी भारत से फोन पर बातचीत में बताया कि अभी वो रांची से बाहर है लेकिन बहुत जल्द दिल्ली जाएंगी । उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोग दिल्ली में मौजूद हैं । दिशोम गुरु के सबसे छोटे पुत्र बसंत सोरेन भी दिल्ली में हैं। झामुमो के कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ