Ranchi : सामाजिक सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाना जरूरी - उपेन्द्र कुमार ।

Ranchi : सामाजिक सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाना जरूरी - उपेन्द्र कुमार ।

रांची, झारखंड ।

 हरमू निवासी व्यवसायी व समाजसेवी उपेंद्र कुमार ने कहा

कि सामाजिक सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाना वर्तमान समय की मांग है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए बिना सामाजिक नवनिर्माण की बातें करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इससे समाज सशक्त हो रहा है। महिला सशक्तिकरण को बल मिल रहा है। 

 श्री कुमार ने कहा कि महिला उद्यमिता विकास को गति देने की दिशा में सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने उद्यमियों और व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठानों में कार्य क्षमता के अनुसार महिलाओं को प्राथमिकता देने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को समुचित सम्मान देते हुए उन्हें उद्यमिता विकास के प्रति प्रेरित करने की आवश्यकता है। तभी महिला सशक्तिकरण का सपना साकार हो सकेगा और हमारा देश व समाज सशक्त होगा। 

*लघु व कुटीर उद्योग में दो दर्जन महिलाओं को रोजगार से जोड़कर दे रहे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा ।*

उपेंद्र कुमार अपने लघु व कुटीर उद्योग के अंतर्गत निबंधित छोटे से उद्यम में लगभग दो दर्जन महिलाओं को रोजगार से जोड़ा है।  शहर के वार्ड संख्या 35 अंतर्गत अरगोड़ा-कटहल मोड रोड पर अवस्थित इलाही नगर, रोड नंबर दो में उन्होंने अपना एक छोटा सा उद्यम "कैलिबर टू" स्थापित किया है। इसमें बैटरी में उपयोग आने वाली पानी की पैकेजिंग की जाती है। इस उद्यम में कार्यरत कर्मचारियों में अधिकतर महिलाएं हैं। इलाही नगर व आसपास के इलाकों की बेरोजगार महिलाओं व युवाओं को अपने उद्योग से जोड़कर उपेंद्र कुमार उन्हें रोजी-रोटी मुहैया करा रहे हैं। इस संबंध में उपेंद्र ने बताया कि स्थानीय महिलाओं के एक समूह को उन्होंने अपने प्रतिष्ठान में रखा है। महिलाएं इस उद्यम को अपना प्रतिष्ठान समझकर लगन, परिश्रम और ईमानदारी से कार्य में जुटी रहती हैं। महिलाओं के परिश्रम से जूम ब्रांड का बैटरी का पानी काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसकी आपूर्ति पूरे झारखंड में की जा रही है। उनका मानना है कि वर्तमान समय की मांग है कि महिलाएं स्वाबलंबी बनें। इसलिए उन्होंने इस दिशा में छोटी सी पहल की है। उनका कहना है कि समाज में महिलाओं को समुचित सम्मान मिले, इस दिशा में सभी को सामूहिक प्रयास करना जरूरी है।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ