Ramgarh : रामगढ़ पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में अवैध नकली मिलावटी शराब किया गया जब्त। ◆अवैध शराब बिहार में खपाने की थी तैयारी।

 Ramgarh : रामगढ़ पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में अवैध नकली मिलावटी शराब किया गया जब्त।

◆अवैध शराब बिहार में खपाने की थी तैयारी।


रामगढ़, झारखंड ।

दिनाक 15.05.2025 को  पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ अजय कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की रा.उ.प.संख्या- 33 में एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन जिसका रजि० न० बीआर 01पीबी-6620 से अवैध नकली, मिलावटी, शराब वाहन में भरकर रामगढ़ होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पु०नि०सह थाना प्रभारी, रामगढ़ थाना के नेतृत्व में एक दल का गठन किया गया तथा रा.उ.प.संख्या- 33 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात गठित दल के द्वारा राँची-रामगढ़ फोरलेन पक्की सड़क स्थित मायाटुंगरी मंदिर के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में एक सफेद रंग का स्कार्पियों वाहन न० बीआरO1पीबी-6620 को आते देख रूकने के संकेत दिए गए तो वाहन का चालक पुलिस को देखकर वाहन खड़ा कर भागने लगा जिसे गठित दल के सदस्यों के द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़ाये चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अशोक कुमार उम्र 30 वर्ष, पिता रामप्रसाद सिंह, पता-मुजफ्फरपुर, थाना-सकरा, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) बताया। पकड़ाये चालक से भागने का कारण पूछे जाने पर उसके द्वारा बताया गया कि गाड़ी में नकली शराब रखा हुआ जिसके कारण पुलिस के पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे। पकड़ाये चालक के समक्ष सफेद रंग का स्कार्पियों वाहन नं० बीआर01पीबी-6620 का छानबीन के क्रम में वाहन के स्वाभाविक बनावट में छेड़छाड कर मुलरूप से परिर्वतित कर वाहन में अलग से जगह बनाकर उसमें प्लास्टिक बोतल में 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक सुपीरियर व्हीस्की (180 मि.ली.) का विदेशी शराब कुल 680 पीस छुपाकर रखा हुआ जिसपर " केवल उत्तर प्रदेश के बिक्री हेतु" लिखा हुआ पाया गया। स्कार्पियों वाहन नं बीआर01पीबी-6620 के चालक से वैध कागजात की माँग किये जाने पर किसी प्रकार का कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। चालक अशोक कुमार को विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा स्कार्पियों वाहन नं बीआर01पीबी-6620, 680 पीस बोतल नकली विदेशी शराब एवं एक विवो कंपनी का आसमानी रंग का एन्ड्रोएड मोबाईल को जप्त किया गया। पुछताछ के क्रम में चालक के द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ काफी दिनों से अवैध शराब का कारोबार करते आ रहे है की बात बताई गई है। इस संदर्भ में रामगढ़ थाना काण्ड सं0-121/2025, दिनांक-15.05.2025, धारा-318(4)/338/336(3)/340(2)/274/275/292/123/111(2)(a)/61(2) बीएनएस, एम.वी.एक्ट 1988 धारा-191 एवं 47 (ए)/52(डी)/55 उत्पाद अधि० दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है।

◆गिरफ्तार व्यक्ति का नाम-पता :-

1.अशोक कुमार उम्र 30 वर्ष, पिता रामप्रसाद सिंह, पता-मुजफ्फरपुर, थाना-सकरा, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार)।

◆जप्त सामानों की विवरणी :-

1.एक विवो कंपनी का आसमानी रंग का एन्ड्रोएड मोबाईल

2.एक सफेद रंग की स्कारपियों वाहन बीआर01पीबी-6620

3.प्लास्टिक का 680 पीस बोतल 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक सुपीरियर व्हीस्की (18 मि.ली.) नकली विदेशी शराब

◆छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मियो का नाम :-

1.पु०नि० प्रमोद कुमार सिंह पु०नि० सह थाना प्रभारी रामगढ़ थाना

2.पु०अ०नि० बीरबल हेम्ब्रम, रामगढ़ थाना।

3.पु०अ०नि० उपेन्द्र कुमार, रामगढ़ थाना।

4.पु० अ०नि० दीपक रजक, रामगढ़ थाना।

5.आरक्षी 226 जितेन्द्र कुमार साहु, रामगढ़ थाना।

6.गृहरक्षक 271 अजय करमाली, रामगढ़ थाना।

7.गृहरक्षक 153 संतोष कुमार, रामगढ़ थाना।

8.गृहरक्षक 176 पंचानन महतो, रामगढ़ थाना।



Report By Sujit Sinha (Ramgarh, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ