Ranchi#◆ *सरना धर्म कोड / आदिवासी धर्म कोड नही तो जनगणना नही : झामुमो*
◆ *सरना धर्म कोड/ आदिवासी धर्म कोड की मांग को लेकर झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज दिनांक 27 मई को झामुमो रांची जिला समिति द्वारा जिला मुख्यालय रांची मे धरना प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौंपा गया।*
◆ *धरना प्रदर्शन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय प्रवक्ता श्री मनोज पांडेय, तमाड़ विधायक श्री विकास सिंह मुंडा, सिल्ली विधायक श्री अमित महतो शामिल हुए।*
◆ *धरना प्रदर्शन कार्यक्रम झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के अध्यक्षता एवं संचालन मे संपन्न हुआ, जिसमे पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारीगण, केंद्रीय सदस्य, जिला संयोजक मंडली के सदस्य, जिला और महानगर के सभी स्तर के नेतागण एवं प्रखंड व पंचायत के पदाधिकारी, नेताऔर कार्यकर्ता शामिल हुए। साथ ही धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया ने किया।*
◆ *मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी ने कहा साथियों पूर्वघोषित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत आज हमलोग यहां उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जुटे हैं, अपनी बातों को राष्ट्रपति तक पहुंचाने के लिए उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे। साथियों राज्य की जनभावना के अनुरूप झामुमो लंबे समय से सरना धर्म कोड की मांग करती आ रही है। यह राज्य की भावना है कि सरना धर्म कोड लागू हो, और उस भावना का ख्याल रखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का काम किया, और उस सत्र मे सरना धर्म कोड को विधेयक के रूप मे पेश किया गया। और वो दिन था 11 नवंबर 2020 और वो एक ऐतिहासिक दिन था जब सरना धर्म कोड को पास करके राज्यपाल महोदय के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजने का काम किया गया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा चाहती है कि सरना धर्म कोड लागू हो, चाहे किसी भी कीमत पर हो। जिस तरह जनगणना के लिए हमने केंद्र सरकार को मजबूर किया उसी तरह सरना धर्म कोड के लिए भी हम केंद्र सरकार को मजबूर करेंगे। चाहे दिल्ली जाकर आंदोलन करना पड़े, हम दिल्ली भी जाकर अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।*
◆ *इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री सुप्रियो भट्टाचार्य जी ने कहा साथियों हम सब जानते हैं कि संविधान मे लिखा हुआ है कि हम अपने धर्म का प्रचार प्रसार करेंगे और मानेंगे। भाजपा के जो लोग हैं इन्हें केवल एक सरना धर्म से दिक्कत है। आदिवासियों के हक पर, उनके संपत्ति पर, उनके विचारों पर लगातार जो हमला हो रहा है उसके खिलाफ ये प्रदर्शन है। आदिवासी इस देश का सबसे पहला मालिक है। यदि जल जंगल जमीन को बचाना है तो सरना धर्म कोड को पास करना होगा।*
◆ *झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने कहा सरना धर्म कोड आदिवासियों की चिर परिचित मांग है। जिस तरह से जनगणना के कॉलम मे हिन्दू का है, मुस्लिम है, सिख है, बौद्ध है, पारसी है, जैन है , क्रिश्चन है तो आदिवासी जो आदिकाल से रहने वाले हैं उनका नाम क्यों नहीं है। ये मांग काफी लंबी मांग है जिसे पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री जी ने विशेष सत्र बुलाकर पास कर केंद्र को भेजा है, परन्तु अभी तक केंद्र सरकार इसे रोके हुए है। जिस तरह झारखण्ड अलग राज्य हमलोगों ने लड़कर लिया है उसी सरना धर्म कोड के लिए भी हम आगे आंदोलन करेंगे। आज ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है।*
◆ *तमाड़ विधायक श्री विकास सिंह मुंडा ने कहा विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा सरना धर्म कोड पूरे आदिवासी समुदाय की मांग है, पूरे देश मे रहने वाले आदिवासी समुदाय की मांग है कि अलग धर्म कोड हो, जब आप जातिगणना को मांग सकते हैं तो सरना धर्म कोड को भी शामिल करे, झामुमो सरना धर्म कोड को लेकर रहेगा। पार्टी के आए हुए कार्यकर्ता एक बड़े लड़ाई के लिए तैयार रहें।*
◆ धरना प्रदर्शन कार्यक्रम मे रांची जिला के केंद्रीय सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडिया, केंद्रीय सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, जयवंत तिग्गा, धमेंद्र सिंह, नयनतारा उरांव, झब्बूलाल महतो, सोनू मुंडा और समनूर मंसूरी, जनक नायक, कलाम आजाद, कुदूस अंसारी, आदिल इमाम, रौशन सिंह, तालकेश्वर महतो, रामशरण तिर्की, अरविंदर सिंह देवल, संजय राय, आफताब आलम, बबलू राम, अफरोज अंसारी, फरीद खान, सुजीत उपाध्याय, महादेव मुंडा, रमेश साहू, खुर्शीद आलम, जीत गुप्ता, महावीर विश्वकर्मा, अरुण वर्मा, लालजी रमण, विक्रम सिंह, संजय ठाकुर, राहे प्रखंड प्रमुख लीलमणि देवी, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष वर्मा, आरिज खान, अमन तिवारी, महताब आलम, सज्जाद अंसारी, मृत्युंजय सिंह, मो निजाम, शांति तिर्की, अंशु लकड़ा, उषा उरांव, कैथरीना तिर्की, अंकिता वर्मा, सुकुआ मुंडा, श्वेता प्रिया, लीना वर्मा, वंदना गुप्ता, नंदकिशोर सिंह चंदेल, असद फेराज टिंकू, मो इरफान, गोपाल पांडेय, निखिल, अवधेश यादव, अमन खान, राकेश वर्मा, अतिकूर रहमान, साहिल यादव, मनीष राणा, अल्ताफ राजा, भोलू मलिक, मोहन गोस्वामी, अरविन्द ठाकुर, अजीत लकड़ा, रवि, गुलफ़्सा शामी, प्रेम प्रतीक, सिंटू कुमार, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, मो साजिद, फारुख खान, अशोक मुंडा, रमजान रजा, विश्वजीत गोप, सुषमा बरदेवा, ओमकार राय, राहुल कुमार, लाडले खान, गुलाम रब्बानी, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, सचिव नवीन तिर्की, खेलारी प्रखंड संयोजक प्रमुख अनिल पासवान, निरंजन सिंह, मांडर प्रखंड संयोजक प्रमुख रौशन एनामुल तिग्गा, इलियास, नगड़ी प्रखंड संयोजक प्रमुख दानिएल एक्का, नामकुम प्रखंड संयोजक प्रमुख मोजाहिद हुसैन, चामू बेक, ललित लिंडा, मुस्लिम अंसारी, मो गुड्डू, रातु प्रखंड संयोजक प्रमुख बेलाल अंसारी, दिनेश तिग्गा, जाबिर अंसारी, बेड़ो प्रखंड संयोजक प्रमुख सत्येंद्र साहू, रवि टोप्पो, ओरमांझी प्रखंड संयोजक प्रमुख नागेश्वर महतो, नरेश यादव, बुंडू प्रखंड संयोजक प्रमुख कोलेस्वर मुंडा, तमाड़ प्रखंड संयोजक प्रमुख हलधर महतो, चान्हो प्रखंड प्रमुख मांगा तिर्की, सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो उर्फ राधिका महतो, सचिव अनिल चंद्र महतो, राहे प्रखंड अध्यक्ष पशुपति अहीर, सचिव सर्वेश्वर महतो, सोनाहतु प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह मुंडा, कीर्ति महतो, अनगड़ा प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य अमानुल्लाह अंसारी, बुढ़मू प्रखंड संयोजक प्रमुख भुनेश्वर साहू, मनिंदर सिंह, ओमकार राय, कुलदीपक कुमार, नितेश सिन्हा, रंथु उरांव, कामरान, प्रिंस, मोनू, अजीत विश्वकर्मा, अमन ठाकुर, मो साजिद, विजय रविदास, एहसान अंसारी, लाला महली, सत्येंद्र मुंडा, फारुख, संगीता देवी, सुषमा देवी, मो कुदरत, सऊद आलम, बसुरुल अंसारी, अजीज अंसारी, रामसहाय सिंह मुंडा, सालो देवी, बिंदे मुंडा, महेंद्र चौहान, राजकुमार गंजु, जैनुल खान, हरि प्रसाद गुप्ता, छोटू राम, शंभु दास, सुनील यादव, अजीत चौहान, कमलेश प्रसाद, सुधीर चौहान, रांथू उरांव, बीरू सिंह, राजकुमार उरांव, किशुन मुंडा, रमेश तुरी, बीरू सिंह, पुष्पा खलखो, सोनू प्रजापति, दिगम्बर मुंडा, सुधांशु भगत, फ्रांसिस्का लकड़ा, सरोज बारला, पिंकी कुजूर, श्याम उरांव, संदीप कुजूर, अनूप उरांव, कयूम अहमद, कमरूल हक, मो परवेज, सतीश कुमार, राजकुमारी टोपनो, मो सन्नी, मुकेश महतो, सुखदेव यादव, लालू कुरान, दीनबंधु मुंडा, प्यारेलाल रविदास, प्रताप महतो, फारुख खान, लक्ष्मण राम, ललित केरकेट्टा, विनोद मुंडा, अबूतालिब अंसारी, नौशाद आलम, जावेद, अरुण तिर्की, मो ऐनुल, धनेश्वर नायक, सुषमा, मुकेश सिंह राणा, मनीष, प्रदीप किस्पोट्टा, मुन्ना दुबे, भागीरथ महतो, अमिल इमाम, बिट्टू, हसनैन मुजीबी, रिझुआ मुंडा , गणेश बेदिया, नंदकेश्वर मुंडा, अकबर कुरैशी, राजेश सिंह, सैय्यद फिरोज, गौरव , मो सकुर, पंचानन महतो, भुनेश्वर महतो, विजय महतो, हलधर महतो, विल्सन महतो, कर्ण महतो, शमीम अंसारी, नंदलाल महतो, तौसीफ अहमद, अंकित नायक, मनीष नायक, नितेश कुजूर, विशाल टोप्पो, सनोज नायक, ओम शर्मा, राहुल नायक, राज नायक, प्रदीप नायक, रोहित मिंज, छोटू नायक, साहिल नायक, अभिषेक नायक, रवि नायक, महेंद्र नायक, अजीत नायक, सुनील , स्लेंडर, पारस धनेश्वर, पानो उरांवईन, बोडो उरांवईन, मोदसीर नजर, राजू लोहरा, मुमताज आलम, बीरबल प्रजापति, , शिवम कु महतो, अब्दुल मनान, मनु तिग्गा, प्रकाश लकड़ा, जहांगीर अंसारी, दिगंबर मुंडा, आसिफ मंसूरी, दीपक मुंडा, मायाराम बेदिया, जगदीश मुंडा, सोनू प्रजापति, बबलू मिंज, बुधन मुंडा, अमन साहू, सागर मुंडा, नीरज, मनीषा लिंडा, श्वेता गाड़ी, रीना किस्पोट्टा, अनीता टोप्पो, डीके यादव, लालू राज यादव, संतोष राणा, महादेव, चांदनी तिग्गा, पुष्पा तिग्गा, पुष्पा तिर्की, संगीता तिग्गा, सोनी बाखला, बबला मुंडा, किरण कच्छप मंजू तिग्गा, संतोष कुमार, अफरोज, सैय्यद फिरोज, प्रदीप महतो, मुन्ना लाल महतो, शीतल कच्छप, तारामणि लिंडा, सुमंती खलखो, सीमा उरांवइन , अनीता तिर्की, बिरसा मुंडा, सुरेंद्र महतो, मुक्तेश्वर महतो दिलेश्वर महतो, तारकेश्वर महतो एवं प्रखंड व पंचायत सहजारों महिला और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ