Fire In Bihar-Delhi Bus :*बिहार से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में जलकर खाक,जिंदा जले पांच यात्री, बेगुसराय से खुली थी गाड़ी*

 Fire In Bihar-Delhi Bus :*बिहार से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में जलकर खाक,जिंदा जले पांच यात्री, बेगुसराय से खुली थी गाड़ी*

बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (बस संख्याः UP17 AT 6372) में  लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग गए निकले। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। जब दमकलकर्मी बस के अंदर गए तो वहां पांच लोगों के शव मिले। 

मिल रही खबरों के अनुसार बस में करीब अस्सी यात्री थे। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। हादसे का समय सुबह पांच बजे के करीब का बताया जा रहा है। उस वक्त सभी लोग बस में सो रहे थे। एक पुरुष को छोड़कर बाकी सभी यात्रियों की पहचान हो गई है।

मृतकों का नाम :-

1.लख्खी देवी पत्नी अशोक मेहता उम्र करीब 55 साल 

2.सोनी पुत्री अशोक महतो उम्र करीब 26 वर्ष 

3.देवराज पुत्र रामलाल उम्र करीब 3 वर्ष 

4.साक्षी कुमारी पुत्री रामलाल उम्र करीब 2 वर्ष 

5.एक अज्ञात पुरुष



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ