Chandankiyari : रजवार समाज सुधार समिति की 45 वीं स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह तिलाटॉंड़ में आयोजित की गई ।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।रजवार समाज सुधार समिति की 45 वीं स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह बुधवार को तिलाटाॅंड़ शाखा के तिलाटॉंड़ गाॅंव में आयोजित की गई। अध्यक्षता समिति के शाखा अध्यक्ष जगदीश रजवार व संचालन पुर्व केन्द्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ रजवार ने किया। कार्यक्रम की उद्घाटन समिति के संस्थापक हाड़ीराम रजवार ने किया। संस्थापक श्री रजवार को केन्द्रीय उपाध्यक्ष राखाल रजवार ने अंग वस्त्र देकर सम्मान किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराटे चैंपियनशिप स्वर्ण पदक विजेता राज संचु रजवार को समिति के संस्थापक हाड़ीराम रजवार के हाथों से अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं समिति के पुर्व केन्द्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ रजवार ने कहा कि रजवार समाज की अपनी वाईसी व्यवस्था के साथ साथ रजवार समाज सुधार समिति की 21 मई 1980 को स्थापना कर समिति की निबंधन उपरांत समाज में फैली कुरितियां के खिलाफ, शिक्षित समाज का निर्माण जैसे उद्देश्य के साथ की गई। इस अवसर पर रजवार समाज की समाजिक आस्था व विरासत से जुड़े नाया, माझी, पटवोई, परगनेत, समाज प्रेमियों के साथ साथ अलग-अलग क्षेत्रों में समाज के प्रतिभाशालियों को अंग वस्त्र देकर सम्मान किया। श्री रजवार ने कहा कि रजवार समाज सुधार समिति समिति की स्थापना काल से वर्तमान तक सीमित की अहम जिम्मेवारी निभाई। समिति की प्रथम केन्द्रीय अध्यक्ष काली रजवार, प्रथम व द्वितीय केन्द्रीय महासचिव संचु रजवार, द्वितीय अध्यक्ष पंचानन रजवार, तृतीय, चतुर्थ एंव षष्टम केन्द्रीय अध्यक्ष हारु रजवार तृतीय महासचिव सुरजन कपरदार, चतुर्थ महासचिव संतोष रजवार, पंचम अध्यक्ष जगन्नाथ रजवार, पंचम महासचिव हराधन रजवार, पंचम सप्तम अध्यक्ष संतोष रजवार, सप्तम महासचिव भोला रजवार ने समाज के प्रति उत्तरदाई निभाई जा रही है। शिक्षित समाज की निर्माण के लिए संगठित समाज की निर्माण करने की जरूरत है। जिसके लिए रजवार समाज की सभी शाखाओं का पुनर्गठन करने की जरूरत है.मौके पर अरुण रजवार, श्रृष्टिधर रजवार, राम प्रसाद रजवार, हुबलाल रजवार, शान्ति राम रजवार, रजवार, दीपक कुमार रजवार, सुधीर रजवार, युधिष्ठिर रजवार, राखाल रजवार, धनंजय रजवार, कंठी रजवार, बाबुलाल रजवार, हिमांशु रजवार, निमाई चन्द्र रजवार, प्रदीप रजवार, बिन्देश्वर रजवार, राजु रजवार, सुर्यकान्त रजवार, कुलदीप रजवार, प्रेम रजवार आदि मौजूद रहे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ