Ranchi : कल जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का होगा आयोजन ।

 Ranchi : कल जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का होगा आयोजन ।

रांची, झारखंड ।

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड रांची के निर्देशन में 16 अप्रैल 2025 को समय 11 बजे पूर्वाहन में आम नागरिक के शिकायतों की प्रभावी निराकरण हेतु जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन रांची जिला अंतर्गत पुलिस केंद्र रांची/खेलगांव थाना परिसर/प्रखंड कार्यालय अनगड़ा/प्रखंड कार्यालय सिल्ली/मंडर थाना परिसर/प्रखंड कार्यालय ख़लारी/बेड़ों थाना परिसर/लापुंग थाना परिसर/इटकी थाना परिसर/डोरंडा थाना परिसर/जगन्नाथपुर थाना परिसर/नामकुम थाना परिसर/कांके थाना परिसर/पिथोरिया थाना परिसर /प्रखंड कार्यालय रातु/प्रखंड कार्यालय नगड़ी/अनुमंडल कार्यालय बुंडू में किया जाना है। इस कार्यक्रम का उद्वेश्य नागरिकों की समस्याओं को सुनना, उनका शीघ्र व संतोषजनक समाधान करना तथा पुलिस प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को सुदृढ करना है।

आपको बता दें कि अब तक तीन बार समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पहला कार्यक्रम 10 सितंबर 2024, दूसरा 18 दिसंबर 2024 और तीसरा 22 जनवरी 2025 को हुआ था. वहीं कल 16 अप्रैल को चौथी बार सभी जिलों में समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य :

* नागरिकों की पुलिस से संबंधित शिकायतों को प्राप्त करना और उक्त शिकायतों को रजिस्टर करना।

* शिकायतों पर पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई की सूचना शिकायतकर्ता को देना।

*यदि निर्धारित समय पर कार्रवाई ना हो पाये तो वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना देना।

* कार्रवाई योग्य शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान करना।

* जिन शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो सकती, उसकी जानकारी भी शिकायतकर्ताओं को देना।

*पुलिस द्वारा बनायी जा रही सर्वोतम पद्धतियों को इन कार्यक्रमों में दिखाना।

*नागरिकों की समस्याओं को समझकर पुलिस व्यवस्था में आवश्यक सुधार करना।



Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ