Ranchi : *रांची झारखंड को मिलेंगे तीन नए आईपीएस*
*रांची, झारखंड ।*
यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम से झारखंड को तीन नये आईपीएस मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2023 में सेलेक्ट हुए दो सौ अभ्यर्थियों को कैडर अलॉट कर दिया गया है। झारखंड को इस बैच से तीन नये आईएएस मिलेंगे। जिसमें से एक को होम कैडर मिला है.ऑल इंडिया 617 रैंक अंकित सिन्हा को होम कैडर झारखंड मिला है। वहीं आल इंडिया 89 रैंक बिहार की साक्षी जमुआर को झारखंड कैडर मिला है, जबकि 611 रैंक तमिलनाडू के राजकुमार जयाराजू को झारखंड कैडर मिला है। वहीं झारखंड के 92 रैंक प्रखर कुमार गुजरात कैडर आवंटित हुआ है।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ