रांची, झारखंड ।
राजधानी रांची में एक भव्य श्री राम जानकी मंदिर, जिसे तपोवन मंदिर के नाम से जाना जाता है, की साक्षी बनने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने संयुक्त रूप से अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बन रहे इस भव्य मंदिर का आधारशिला रखी एवं मंदिर संचालन समिति निवारणपुर के आह्वान पर मुख्य विद्वान पंडितों के साथ विधिवत पूजा अर्चना की। मौके पर तपोवन मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
"मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर भी पोस्ट शेयर किया । उन्होंने लिखा कि आज रांची में ऐतिहासिक श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में भूमि पूजन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुआ । इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार।"
तपोवन मंदिर के निर्माण में करीब 50 हजार घन फीट पत्थर का उपयोग किया जा रहा है, जो इसकी भव्यता को चार चांद लगायेगा । खास बात यह है कि मंदिर के निर्माण में उपयोग होने वाले सफेद संगमरमर राजस्थान के प्रसिद्ध मकराना से लाया गया है । इस संगमरमर का ताजमहल में भी इस्तेमाल किया गया था।
नागर शैली की पारंपरिक वास्तुकला और आधुनिक तकनीकों का यह अनूठा संगम मंदिर को न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनायेगा, बल्कि आने वाले समय में यह रांची का एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण भी बनकर उभरेगा ।Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ