Ramgarh: माँ तारा मंदिर संधोई घाटी में नवरात्र के अवसर पर धूमधाम से हो रही है पूजा अर्चना ।
गोला, रामगढ़, झारखंड ।गोला प्रखंड स्थित संधोई घाटी में माँ तारा मंदिर मे चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर माता दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर धूम धाम से पूजा अर्चना की जा रही हैं। नवरात्र के अवसर पर नौ दिनो तक चलने वाले इस महा नवरात्र में माँ के अलग अलग रूपों कि पूजा पूरे विधि विधान के साथ हो रही हैं। इस अवसर पर रंग बिरंगे फूलों और प्रकाश सज्जा से माँ तारा मंदिर सजाया गया हैं।
इसमें बंगाल, बिहार और झारखण्ड के पंडितो के द्वारा मंत्रोच्चारण कर माता का पूजन किया जा रहा है। इस मौके पर झारखण्ड के अलावे दूसरे प्रदेशों से भक्त गण माता के पूजन करने को पहुँचे हुए हैं तथा काफ़ी हर्षोल्लास का माहोल बना हुआ है। इस मौके पर नवमी के बिशेष अवसर पर संध्या सात बजे माता के आरती में रांची के जागरण मण्डली के द्वारा रात भर माता का जागरण किया जायेगा। इस अवसर पर माता के पूजन मे शामिल होने वाले भक्त गणों पिंटू कुमार, शंकर गुप्ता, बंटी कुमार, अमन कुमार, दिलीप, दीपक, गुड्डू, नीलेश, बबलू राजक, नेहा, रिया, नीतू, सचिन, कुंवर आदि शामिल हुए।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ