Chandankiyari : चुआड़ विद्रोह के महानायक पुरखा शहीद रघुनाथ महतो के 247 वीं शहादत दिवस सितानाला स्थित रघुनाथ महतो पथ के समीप मनाई गई ।

Chandankiyari : चुआड़ विद्रोह के महानायक पुरखा शहीद रघुनाथ महतो के  247 वीं शहादत दिवस सितानाला स्थित रघुनाथ महतो पथ के समीप मनाई गई ।

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।

 रघुनाथ महतो स्मारक समिति कि और से चन्दनकियारी प्रखण्ड के सितानाला स्थित रघुनाथ महतो पथ के समिप शनिवार को चुआड़ विद्रोह के महानायक पुरखा शहीद रघुनाथ महतो के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पण कर उसके 247 वीं शहादत दिवस मनाई गई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो व संचालन समिति के फटीक कुमार हिंदआर ने किया। वहीं ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी राज के दमनकारी नीति के खिलाफ देश में पहली बार आवाज उठाने व देश के प्रथम शहीद रघुनाथ महतो के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। वहीं किसान नेता सह समिति के संरक्षक जगन्नाथ रजवार ने कहा कि ईस्ट इंडिया कम्पनी के खिलाफ आंदोलन व विद्रोह के दौरान रघुनाथ महतो ने झरिया के राजा को पराजित करने के उपरांत 25 जुलाई 1774 को चन्दनकियारी के दामोदर नदी किनारे पांच हजार की संख्याओं में एक बड़ी जन सभा कर आपन गाॅव आपन राज, भागाआ परदेशियाक राज से लोगों को प्रेरित किए जो आज भी प्रासंगिक है। तथा उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। मौके पर सिमन्त रजक, मृत्युंजय कुमार महतो, पटेल चन्द्र महतो, अर्जुन रजवार, गौतम कुमार महतो, निताई गौराईं, कुलदीप कुमार महतो, विनोद कुमार महतो, विभिषण महतो, मेराज साईं, करण महतो, महेन्द्र कुमार महतो, दुलाल महतो, उमेश महतो, विकास महतो, बासुदेव महतो आदि शामिल हुए।



Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ