New Delhi : ऑल इंडिया ऑप्थेल्मिक सोसायटी का 83वां सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित ।
*रांची के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ.अभिषेक कुमार सिंह बतौर मॉडरेटर हुए शामिल
*कैटरैक्ट व रिफ्रैक्टिव सर्जरी पर अपने विचारों और अनुभवों को किया साझा ।
नई दिल्ली।ऑल इंडिया ऑप्थेल्मिक सोसायटी का 83वां वार्षिक सम्मेलन विगत तीन से छह अप्रैल तक नई दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (यशोभूमि) में आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन 40 वें एशिया पेसिफिक एकेडमी ऑफ आप्थेलमोलोजी कांग्रेस-2025 के तत्वावधान में किया गया था।
उक्त तीन दिवसीय अधिवेशन में बतौर मॉडरेटर भाग लेने के लिए रांची के प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अभिषेक कुमार सिंह को आमंत्रित किया गया था।
डॉ.सिंह ने सम्मेलन के दौरान 4 अप्रैल को आयोजित सत्र में एक मॉडरेटर के रूप में परफेक्ट रिफ्रैक्टिव सॉल्यूशन की नई तकनीक पर प्रकाश डालते हुए अपने विचारों और अनुभवों को साझा किया।
सम्मेलन के विशेष सत्र में डॉ.सिंह ने नेत्र रोग से संबंधित कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।
विशेष सत्र का आयोजन डॉ.अंजुम मजहरी की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर पैनलिस्ट के रूप में रजत गोयल, अनुषा अजवानी, सोनम यंगजेश, डॉ.पुष्पराज सिंह, डॉ.राकेश गुप्ता, डॉ.पीयूष तिवारी, डॉ.अमित गुप्ता, डॉ.प्रवीण, डॉ.डी विश्वास सहित अन्य शामिल थे।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ