Gola : विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
◆लड़की रीता कुमारी के माता -पिता ने लगाई हत्या करने का आरोप ।
◆थाना प्रभारी से लगाई ईंसाफ की गुहार और हत्या के दोषी को फांसी की मांग।
गोला, रामगढ़, झारखंड।
गत रात्रि को हुप्पू में रह रहे सुकरीगढ़ा (लारी) निवासी राजा सोनी उर्फ शुभम सोनी की पत्नी रीता कुमारी उम्र 24 वर्ष ने फांसी लगा कर जान दे दी। इसकी जानकारी उसके पति ने स्वयं ग्रामीणों को दी।फिर ग्रामीणों के सहयोग से गोला थाना को सूचना दी गई। उसके बाद गोला थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप के पहल से शव को कब्जा में ले लिया गया।
लड़की के माता पिता हजारीबाग, मंडई निवासी प्रयाग सोनी ने ससुर रंजीत सोनी सास गुड़ीया देवी व पति शुभम सोनी पर सीधे जान से मार देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि विवाह के बाद से ही रीता कुमारी को प्रताड़ना देना एवं मारपीट किया जाना आम हो गया था। दहेज के लिए लगातार दबाव बनाया जाता रहा। पुलिस ने शव को अंतरिम जाँच के पश्चात पोस्टमार्टम करने के बाद लड़की के माता पिता व परिजनों को अंतिम संस्कार के लिये सौंप दिया गया। साथ ही मृतक के पति शुभम सोनी पिता रंजीत सोनी, माता गुड़ीया देवी को पुलिस थाने में लाकर विभिन्न बिन्दुओं से पुछताछ कर रही है।
Report By Sujit Sinha (Gola, Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ