Giridih :*कांग्रेस के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह का निधन, दो बार कोडरमा लोकसभा क्षेत्र का किया था प्रतिनिधित्व*
*गिरिडीह, झारखंड ।*
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद रहे तिलकधारी सिंह का सोमवार को निधन हो गया। गिरिडीह के नवजीवन अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होने अंतिम सांस ली। तिलकधारी सिंह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली थी। तिलकधारी सिंह शिक्षक की नौकरी छोड़ सार्वजनिक जीवन में उतरे थे। वे मुखिया, प्रमुख से लेकर जिला परिषद अध्यक्ष, विधायक व सांसद भी रहे।
तिलकधारी सिंह का जन्म 8 जनवरी 1938 को गिरिडीह के चतरो में हुआ था। 1984 में वो पहली बार कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर आये थे। इस चुनाव में उन्होने बीजेपी के रीतलाल प्रसाद वर्मा को हराया था। उस चुनाव में तिलकधारी सिंह को 208731 वोट मिले थे जो कुल मतदान का 58.8 प्रतिशत था जबकि लगातार दो बार सांसद रहे रीतलाल प्रसाद वर्मा को 97348 वोट ही मिले थे जो मतदान का 27.45 प्रतिशत था।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ