Chandankiyari : राजनीतिक भविष्य की प्रेरणा श्रोत बने कुमुद महतो: जगन्नाथ रजवार..!!

Chandankiyari : राजनीतिक भविष्य की प्रेरणा श्रोत बने कुमुद महतो: जगन्नाथ रजवार..!! 

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड । 

एशिया महादेश बचाओ मेहनती किसान, मजदूर संगठन की  आयोजित 12 अप्रेल से 14 अप्रैल 2025 तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन, थाइलैंड के राजधानी बैंकॉक में भारतीय प्रतिनिधित्व के रुप में शामिल ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के झारखण्ड राज्य सचिव कुमुद महतो की चन्दनकियारी के नेताजी चौक दुबेकाटा बरमसिया में भव्य स्वागत किया। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा चन्दनकियारी ईकाई के संयोजक जगन्नाथ ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मुर्ति पर माल्यार्पण उपरांत कुमुद महतो को माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि श्री महतो चन्दनकियारी से ही नहीं भारत देश के प्रतिनिधि के रुप में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने से श्री महतो निकट भविष्य में युवाओं की राजनीतिक प्रेरणा श्रोत बने रहेंगे। वहीं कुमुद महतो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिवेशन बैकॉक के इम्पेक्ट एरिना हॉल में कुल 22 देशों के 15000 प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें मुझे शामिल होने का अवसर मिला इस अवसर का श्रेय आप सबों की होगी। मौके पर डॉ गोपाल महतो, उत्तम राय, हरिपद महतो, रामु महतो, भन्दु महतो, सहबर रजवार, मिहिर महतो, निरंजन महतो धुर्जटी घोष, रामलाल महतो, राजु रजवार, ज्योति लाल महतो, हरिपद महतो, लाल्टु गोप आदि शामिल रहे।



Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ