Chandankiyari : गौरीग्राम स्थित झारखण्ड राज्य के जन्मदाता जननायक स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की मूर्ति को मंगलवार कि रात को असमाजिक तत्वों के द्वारा खंडित किये जाने से बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने भोजूडीह ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराया ।

Chandankiyari : गौरीग्राम स्थित झारखण्ड राज्य के जन्मदाता जननायक स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की मूर्ति को मंगलवार कि रात को असमाजिक तत्वों के द्वारा खंडित किये जाने से बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने भोजूडीह ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराया ।

चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड ।

चन्दनकियारी के गौरीग्राम स्थित झारखण्ड राज्य के जन्मदाता जननायक स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की मूर्ति को मंगलवार कि रात को असमाजिक तत्वों के द्वारा खंडित किये जाने से बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, भोजुडीह पश्चिमी पंचायत के मुखिया अतिलाल महतो ऊर्फ बब्लू महतो, किसान नेता जगन्नाथ रजवार एंव स्मारक समिति के मृत्युंजय महतो की संयुक्त नेतृत्व भोजुडीह ओपी प्रभारी से मिलकर मांग किया की जिन असमाजिक तत्वों ने झारखण्ड राज्य निर्माता जननायक बिनोद बिहारी महतो की मुर्ति को खण्डित कर शान्ति पुर्ण माहोल को बिगाड़ने का प्रयास किया। वैसे असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर अविलम्ब कारवाई कि जाय साथ ही साथ खण्डित मुर्ती के स्थान पर नया मुर्ति स्थापित उपरांत खण्डित मुर्ति की विसर्जन की जाय।


जिसमें ओपी प्रभारी भोजुडीह  ने त्वरित कार्रवाई करते हुए।  काण्ड सांख्या 89/2025 दिनांक 17/4/2025 को प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के साथ साथ सभी माॅगों को यथाशीघ्र पुरा करने का आस्वस्त कराते हुए। खण्डित मुर्ति के स्थान पर नया मुर्ति स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य शुरु कर दिया। मौके पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य दुर्गा चरण महतो, उत्तम कुमार महतो, गौरांग मिश्रा, शबीर अंसारी, दुलाल महतो, भागीरथ महतो, शक्ति पद महतो, खिरोध महतो, सागर महतो, तपन महतो, हराथन महतो, जगन्नाथ महतो आदि शामिल रहे।



Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ