Chandankiyari : गौरीग्राम में झारखण्ड के भीष्म पितामह स्वर्गीय विनोद बाबू के प्रतिमा को असमाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया ।
चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड ।
चन्दनकियारी प्रखंड अंतर्गत भोजूडीह पश्चिमी पंचायत स्थित गौरीग्राम में झारखण्ड के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो जी के प्रतिमा को असमाजिक तत्वों द्वारा बीती रात मंगलवार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया ।
आज जब सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त की सूचना गांव वालों को मिली तो गांव वालों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के चन्दनकियारी नेता अर्जुन रजवाड़ को सूचना दिया गया। नेता अर्जुन रजवाड़ अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पहुंचे ओर असमाजिक तत्वों पर कड़ी निंदा की । घटना की पुरी जायजा लेने के बाद सभी समर्थक दलबल के साथ भोजूडीह ओपी थाना पहुंच कर असमाजिक तत्वों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया और आगे कहा कि हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि 24 घंटे के अंदर दोषियों को चिन्हित कर करवाई किया जाए। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के 101 वें जन्म जयंती के मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कर कमलों द्वारा मूर्ति अनावरण करवाया गया था । वहीं मूर्ति बीती रात को असमाजिक तत्वों द्वारा पूरी तरहसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
इस घटना कि सुचना झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो को दे दिया गया है। मौके पर उपस्थित राजाराम महतो, मृत्युंजय महतो के अलावा कई समर्थक उपस्थित थे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha





0 टिप्पणियाँ