Chandankiyari : चन्दनकियारी प्रखंड के कई गांव में हुआ चड़क पूजा सम्पन्न ।

Chandankiyari : चन्दनकियारी प्रखंड के कई गांव में हुआ चड़क पूजा सम्पन्न ।


चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।

चंदनकियारी प्रखंड़ अंतर्गत बाट बिनोर, गोरी ग्राम, सिलफोर  में पौराणिक चड़क पूजा सोमवार को भोगता घूरा के साथ संपन्न हुआ ।


रविवार रात्रि में ग्राम बामनिया पुरुलिया जिले के छौ नाच बिनाधर कुंभकार एवं बन कूचियां पूर्वी सिंहभूम जिले के छौ नाच कलाकार सुफल चंद्र महतो ने रात भर दर्शकों को झुमाया, गणेश बंदना के साथ शुरू होकर, मां दुर्गा महिमा महिषासुर वध, राम लला मंदिर प्रसंग शिव राम युद्ध, कली युग का प्रभाव

, लव कुश संवाद, हनुमान संवाद एवं झारखंडी संस्कृति छौ नाच नृत्य कला प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया, दिन में श्रद्धालुओं अपने पीठ, और जीभा में कांटे गोते और भोगता घूरने के बाद सैम जलपानकर व्रत का पारणा किया।

शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ चड़क पूजा,पुजारी किशोर दुबे रामप्रसाद पाण्डेय भोगता वाहक बापी सरकार, निखिल सरकार, परमेश्वर दास वैष्णव बिंदेश्वर महतो सुधीर गोप पुजारी महतो चड़कू महतो कोकिल महतो, गोलू कुंभकार, तपन गोप, मोना गोराई, अबनी दास, संतोष रविदास, विकास तुरी ढोलक वादक, उत्तम सरकार, भजन सरकार , हनु बाउरी आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालुगण शामिल थे।



Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)

By  Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ