Chandankiyari : संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ.भीम राव अम्बेडकर की 134 वीं जन्म जयंती चन्दनकियारी में मनाई गई ।

Chandankiyari : संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ.भीम राव अम्बेडकर की 134 वीं जन्म जयंती  चन्दनकियारी में मनाई गई ।

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।

 महान समाज सुधारक भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ.भीम राव अम्बेडकर की 134 वीं जन्म जयंती के अवसर पर संविधान प्रेमियों ने सोमवार को चन्दनकियारी में बाबा साहब की मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता बिरंची महाथा व संचालन जगन्नाथ रजवार ने किया। वहीं मुख्य रुप से उपस्थित बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने कहा कि आज हम सब यहां एक महान व्यक्तित्व को याद करने के लिए इकट्ठा हुए हैं, जिनका नाम सुनते ही भारत के संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की भावना हमारे मन में जाग उठती है। वो हैं  भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर 14 अप्रैल का यह दिन, केवल एक व्यक्ति की जन्म तिथि नहीं, बल्कि एक विचार, एक क्रांति का प्रतीक है।बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर व उनके द्वारा लिखी गई संविधान को सुरक्षित रखने की संकल्प लेने की जरूरत है। जलेश्वर दास, उत्तम राय, शान्ति राम रजवार, काशीम काजी, दुलाल प्रमाणिक, बादल दे, सरोज चौधरी, अशोक दास, मानिक महतो, दिलीप यादव, मनोजित साह, जीवन मंडल, दिनेश दास, जगदीश रजवार, शिबु राय आदि शामिल रहे।




Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ