RANCHI,JHARKHAND#*समाजसेवी गोपाल कृष्ण झा का निधन* *पंचतत्व में हुए विलीन* *समाजसेवियों, पत्रकारों व शुभचिंतकों ने दी श्रद्धांजलि*

 RANCHI,JHARKHAND#*समाजसेवी गोपाल कृष्ण झा का निधन*

*पंचतत्व में हुए विलीन* 

 *समाजसेवियों, पत्रकारों व शुभचिंतकों ने दी श्रद्धांजलि*

रांची, झारखंड । 

बिरसा चौक स्थित सेंट पीटर्स कॉलोनी निवासी जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल कृष्ण झा का निधन सोमवार (3मार्च,2025) को देर रात्रि एचईसी परिसर स्थित पारस अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वह प्रोस्ट्रेट कैंसर से पीड़ित थे। मुंबई स्थित एक कैंसर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। हाल में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। विगत लगभग एक सप्ताह से वह पारस एचईसी अस्पताल में इलाजरत थे। 

 विदित हो कि स्व.झा ने भारतीय सेना व सीसीएल में भी अपनी सेवाएं दी। सेवानिवृत्ति के बाद वह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने लगे। वह पत्रकारों के अखिल भारतीय संगठन 'इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन' से भी जुड़े रहे। कोरोना संक्रमण काल के दौरान स्व.झा अपनी जान की परवाह किए बिना पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य किया।

     *पंचतत्व में हुए विलीन*

स्व.गोपाल कृष्ण झा मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंत्येष्टि सीठियो घाट (धुर्वा) पर की गई। 

 उनके पुत्र गौरव झा (गोलू) ने मुखाग्नि दी। 

  स्व.झा एक पुत्र व एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

 उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार सुमन कुमार, ललन कुमार मिश्र, नवल किशोर सिंह, समाजसेवी जयंत झा(जप्पू), दीपक प्रसाद, रामाशंकर प्रसाद, विजय शर्मा,अजय सिन्हा, पप्पू चक्रवर्ती, बोस दा, जयंत झा सहित काफी संख्या में शुभचिंतकों व अन्य परिजनों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ