RANCHI,JHARKHAND#*झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली द्वारा सिल्ली प्रखंड समिति के गठन हेतु बैठक हुई संपन्न* ▪️ *झामुमो का संगठन लगातार हो रहा मजबूत *

 RANCHI,JHARKHAND#*झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली द्वारा सिल्ली प्रखंड समिति के गठन हेतु बैठक हुई संपन्न*

▪️ *झामुमो का संगठन लगातार हो रहा मजबूत *

रांची, झारखंड ।

▪️ *पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 23 मार्च 2025 को झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली द्वारा संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी की अध्यक्षता और सिल्ली विधायक अमित महतो जी के उपस्थिति मे रांची जिला के सिल्ली प्रखंड समिति के गठन हेतु एक आवश्यक बैठक प्रेम वाटिका लॉज, सिल्ली मे संपन्न हुई।* 

▪️ *इस बैठक मे मुख्य रूप से झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, धर्मेंद्र सिंह, नयनतारा उरांव, झब्बूलाल महतो, सोनू मुंडा एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीरू साहू, पूर्व जिला संगठन सचिव जुल्फीकार खान, जिला के वरिष्ठ सदस्य रमेश साहू, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव सुजीत कुजूर, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, पूर्व क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, पूर्व महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, पूर्व किसान मोर्चा जिला सचिव सज्जाद अंसारी, कांके प्रखंड संयोजक प्रमुख जावेद अख्तर अंसारी, नामकुम प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य महादेव मुंडा, पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष फलाहारी महतो, पूर्व युवा मोर्चा जिला संयुक्त सचिव महताब अंसारी, पूर्व नामकुम प्रखंड उपाध्यक्ष साहिल यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राधिका महतो (हलधर महतो), बनमाली महतो,  लक्ष्मण राम, राकेश, राजकुमारी टोपनो, कुलदीपक कुमार, हरीश महतो, अबूतालिब अंसारी, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष फकरुद्दीन अंसारी, मंजीत कुमार, नितेश श्रीवास्तव के साथ पंचायतों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।* 

▪️ *बैठक मे जिला संयोजक मंडली के सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। साथ ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व मे राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने हेतु जागरूक किया।*

 *बैठक मे सर्वसम्मति से चुनाव द्वारा सिल्ली प्रखंड समिति के गठन हेतु निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया *

*अध्यक्ष - श्री बलराम महतो (राधिका महतो)* 

*सचिव - श्री अनिल चंद्र महतो* 

*कोषाध्यक्ष - श्री गंगा नारायण मुंडा*

*उपाध्यक्ष - संतोष महली, श्री लखी राम बेदिया का चयन किया गया।* 

▪️ *नवगठित प्रखंड समिति की अनुशंसा करते हुए जिला संयोजक मंडली उसे अनुमोदन के लिए केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजेगी। नवगठित प्रखंड समिति के चयनित सभी पदाधिकारियों को जिला संयोजक मंडली के सदस्यों और सिल्ली विधायक अमित महतो जी ने बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही निर्देश दिया गया कि नव चयनित पदाधिकारीगण पंचायतों का गठन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय समय सीमा मे करते हुए जिला संयोजक मंडली को सूचित करेंगे।* 

▪️ *सिल्ली विधायक अमित महतो जी ने बैठक मे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व मे हमे संगठन को मजबूत और सशक्त बनाना है और सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका लाभ लोगों को दिलाना है।*

▪️इस अवसर पर *झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने कहा* केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला संयोजक मंडली द्वारा प्रखंड और पंचायतों के गठन हेतु प्रखंडों का दौरा चल रहा है और पार्टी के सांगठनिक प्रक्रिया के तहत आज हमलोग राहे प्रखण्ड समिति के गठन हेतु बैठक मे आए हुए हैं। राज्य माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के कार्यों से एक नई हवा बह रही है। हमे पार्टी का और भी सशक्त बनाना है। हमारा संगठन गांवों से शहर तक मजबूत हो इसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। 



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ