RANCHI,JHARKHAND#*24 को आंदोलनकारियों एवं विस्थापितों का विधानसभा घेराव - प्रदर्शन*
*आंदोलनकारियों एवं विस्थापितों के सम्मान से सरकार का सम्मान है एवं स्वाभिमान हैं- पुष्कर महतो*
रांची, झारखंड ।झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में 24 मार्च को विधानसभा मार्च करते हुए घेराव - प्रदर्शन किया जाएगा. घेराव प्रदर्शन बिरसा चौक स्थित वीर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया जाएगा.
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से मांग की गई कि झारखंड आंदोलनकारियों को जीते जी राजकीय मान सम्मान अलग पहचान, पुत्र पुत्री को रोजी - रोजगार और नियोजन की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी को सम्मान पेंशन राशि 50-50 रु. हजार रु. तथा झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा की ओर से विस्थापितों को पुनर्वास, नियोजन एवं समुचित मुआवजा सहित सम्मान से जीने का अधिकारों को देकर सम्मान दे. आंदोलनकारियों एवं विस्थापितों के सम्मान से ही राज्य सरकार का सम्मान है एवं स्वाभिमान है. इन्हें संवैधानिक अधिकारों से वंचित न रखा जाए . उक्त बातें डोरंडा भवानीपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा, अनुशासन समिति के सचिव दिवाकर साहू केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती सरोजिनी कच्छप व महानगर संयोजक श्रीमती पुष्पा बरदेवा ने कहीं..!!
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ