RANCHI,JHARKHAND#प्रसनजीत सिंह बने यूथ कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर
रांची, झारखंड ।झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने रांची निवासी प्रसनजीत सिंह को झारखंड प्रदेश का यूथ कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने आशा प्रकट की है कि प्रसनजीत सिंह युवाओं को कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांत के तहत युवा कांग्रेस में जोड़ते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रसनजीत सिंह इसके पूर्व झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
श्री सिंह के युवा कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर बनने पर मंत्रीगण एवं विधायकों सहित कांग्रेस पार्टी, युवा कांग्रेस के नेताओं ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ