RANCHI,JHARKHAND#नशा के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई जारी, एसएसपी ने किया जागरुकता रथ को रवाना..!!

 RANCHI,JHARKHAND#नशा के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई जारी, एसएसपी ने किया जागरुकता रथ को रवाना..!!

रांची, झारखंड ।

नशा के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई जारी है, अबतक 1000 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है।


इसी क्रम में आज पुलिस उप- महानिरीक्षक -सह -वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन कुमार सिन्हा के द्वारा अफीम की खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक तथा LED जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में अफीम की खेती के नुकसान और इसके दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ