HAZARIBAGH,JHARKHAND#*झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शहीद कैप्टन करमजीत सिंह को दी श्रद्धांजलि*
*हजारीबाग स्थित आवास पर परिजनों से मिलकर जताया शोक*
हजारीबाग, झारखंड ।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय रविवार को शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी के आवास पर पहुंचे व उनके परिजनों से मुलाकात की।
इसके पश्चात शहीद कैप्टन करमजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर नेता द्वय ने शहीद कैप्टन करमजीत के परिजनों को इस दुख की बेला में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में झारखंड प्रदेश धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजिनी, बलजीत सिंह बेदी, हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव सहित कांग्रेस के अन्य पदधारी शामिल थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ