RANCHI,JHARKHAND#*झामुमो ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत, संगठन से जन जन को जोड़ने का है लक्ष्य*
◆ *झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज दिनांक 20-01-2025 को झामुमो रांची जिला द्वारा रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के समीप “ सदस्यता अभियान ” की शुरूआत कर नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री सुप्रियो भट्टाचार्य जी एवं वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। सदस्यता अभियान कार्यक्रम झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली के संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी के नेतृत्व मे चलाया गया।* ◆ इस अवसर पर *पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री सुप्रियो भट्टाचार्य जी* ने कहा जिस प्रकार झारखंड के लोगों के आकांक्षाओं और आवश्यकताओं के साथ हमे ये प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है, जिसे और भी व्यापक स्वरूप देने के लिए हमलोग प्रतिबद्ध हैं। आज झामुमो रांची जिला के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और काफी संख्या मे लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा महानगर के वार्डों और प्रखंड व पंचायतों मे सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिस प्रकार से लोगों मे पार्टी में जुड़ने का उत्साह है हमे लगता है कि रांची जिला अपने 5 लाख नए सदस्य का लक्ष्य और पूरे राज्य में 50 लाख से भी ज्यादा नए सदस्य बनाने के लक्ष्य को हम जरूर पूरा करेंगे।◆ *झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली के संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी* ने कहा आज हमलोग झामुमो रांची जिला के तत्वावधान मे यहां सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। जैसा कि आपको पता है हमारे पार्टी के अधिवेशन से पहले सदस्य बनाने का एक लक्ष्य रहता है और जल्द ही पार्टी का अधिवेशन होने वाला है। इसी क्रम मे रांची जिला का भी नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। आज के हमारे सदस्यता अभियान मे यहां अल्बर्ट एक्का चौक रांची मे अबतक 1200 सौ नए सदस्य बन चुके हैं, जो कि हमारे रांची जिला के लिए उपलब्धि है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के मार्गदर्शन और कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। सरकार की योजनाओं से भी विशेष रूप से महिलाएं प्रभावित हैं और पार्टी से जुड़ रही हैं।◆ *झामुमो रांची जिला के सदस्यता अभियान मे पार्टी के वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और 1200 नए सदस्य बनाए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के संघर्षों व पार्टी के नीति सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराया साथ ही झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व मे राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर लोगों को लाभ लेने के लिए भी जागरूक किया और पार्टी से जुडकर झारखंडी जनमानस के हक अधिकार को सुनिश्चित कर राज्य के विकास मे भागीदार बनने के लिए लोगों को प्रेरित किया।*◆ *सदस्यता अभियान को सफल बनाने मे मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारीगण, केन्द्रीय सदस्य, संयोजक मंडली के सदस्य साथ ही रांची महानगर के जीत गुप्ता, अजीत नायक एवं सभी स्तर के नेता और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।*इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, पवन जेडीया, रांची जिला के संयोजक मंडली के सदस्य अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, नयनतारा उरांव, धर्मेंद्र सिंह, संध्या गुड़िया, जयवंत तिग्गा, झब्बूलाल महतो, सोनू मुंडा, जनक नायक, बीरू साहू, कलाम आजाद, संजय राय, कुदूस अंसारी, आदिल इमाम, फरीद खान, डॉ तालकेश्वर महतो, महावीर विश्वकर्मा, मंटू लाला, अरुण वर्मा, अफरोज अंसारी, विश्वजीत भट्टाचार्य, आशुतोष वर्मा, अशोक लोहरा, विलयम रिचर्ड लकड़ा, सुजीत कुजूर, परवेज आलम, प्रदीप मिर्धा, शांति तिर्की, अनिमा एक्का, अंशु लकड़ा, सज्जाद अंसारी, मो निजाम, आरिज खान, अशोक मुंडा, लालजी रमण, सुनील साहू, विक्रम सिंह, बबलू राम, सबीबुल रहमान, नवीन तिर्की, लीना वर्मा, अख्तरी रहमान, अंजलि अंजना, विश्वजीत गोप, मनीष राणा, अजीत लकड़ा, मो साजिद, महताब आलम, भोलू मलिक, राकेश, अकबर कुरैशी, अब्दुल्ला हबीब, आजाद रजा, इरफान, विनोद तिर्की, साहिल हबीब, सुकरमनी देवी, सरस्वती देवी, विजय रविदास, परवेज, नीतू लिंडा, राजेश सिंह, अवधेश यादव, मोजाहिद हुसैन, अजीजुल रहमान, मोजाहिद, अरुण तिर्की, लक्ष्मण राम, मो सन्नी, मो मजहर, मो नेसार, मुस्लिम अंसारी, मो , राजेश, नंदकिशोर सिंह चंदेल, ओमकार राय, अतिकुर रहमान, कासिफ रजा, हसनैन मुजीबी, अख्तर मंसूरी मो नौशाद, नीरज भूषण, राजकुमारी टोपनो, आयुष वर्मा, कुलदीपक कुमार, ललित लिंडा, रवि, अख्तर मंसूरी, रवि टोप्पो, रवि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ