RANCHI,JHARKHAND#श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने मनाया कल्पतरु उत्सव *भक्तों ने भजन-कीर्तन व भोग प्रसाद का उठाया आनंद *स्वामी रामकृष्ण परमहंस के आदर्श प्रेरणास्रोत: तुषार कांति शीट ।

 RANCHI,JHARKHAND#श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने मनाया कल्पतरु उत्सव

*भक्तों ने भजन-कीर्तन व भोग प्रसाद का उठाया आनंद 

*स्वामी रामकृष्ण परमहंस के आदर्श प्रेरणास्रोत: तुषार कांति शीट ।

रांची, झारखंड । 

सामाजिक व धार्मिक-आध्यात्मिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के तत्वावधान में  निवारणपुर में बुधवार को कल्पतरु उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भव्य आरती व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात भक्तों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया। 

 इस मौके पर श्री रामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस के आदर्शों को आत्मसात कर जीवन पथ पर अग्रसर रहने से  मानव जीवन का उद्देश्य सफल हो जाता है। 

श्री शीट ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। 

 उन्होंने बताया कि यह आयोजन 1 जनवरी 1886  की याद दिलाता है, जब स्वामी रामकृष्ण ने खुद को अवतार या धरती पर भगवान के रूप में प्रकट किया था। तभी से यह उत्सव प्रत्येक 1 जनवरी को आयोजित किया जाता है। 

हालांकि यह आयोजन कई स्थानों पर आयोजित किए जाते हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण उत्सव कोलकाता के उद्यानबाटी में होता है, जो वर्तमान में रामकृष्ण मठ है,  वह स्थान जहां स्वामी रामकृष्ण ने अपने जीवन के अंतिम दिन बिताए थे।

इस दिन को रामकृष्ण के शिष्य रामचंद्र दत्ता ने कल्पतरु दिवस का नाम दिया था। 

कल्पतरु दिवस के आयोजन में श्री रामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट, तन्मय मुखर्जी, आदित्य बनर्जी,सौरभ मुखर्जी, शैवाल बनर्जी, रानू बनर्जी, संपा चटर्जी, विवेक राय,आलोक सिन्हा, डॉ.स्मिता डे, आनंद रंजन घोष, आलोक मजूमदार, तनय शीट, श्रावन्ती शीट, चित्रा राॅय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

  इस अवसर पर काफी संख्या में स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अनुयायी/ भक्तगण उपस्थित थे।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ