Deoghar,Jharkhand#स्वर्गीय कृष्णानंद झा के परिजनों से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय *श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर किया श्रद्धासुमन अर्पित ।

Deoghar,Jharkhand#स्वर्गीय कृष्णानंद झा के परिजनों से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय 

*श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर किया श्रद्धासुमन अर्पित ।

देवघर, झारखंड ।

 कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बिहार सरकार में मंत्री रहे स्व.कृष्णानंद झा के देवघर स्थित आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कृष्णानंद झा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। 

  विदित हो कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा का निधन एक महीने पूर्व हो गया था। श्री सहाय ने उनके पुत्र अशोक आनंद झा सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।

उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति व परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ