RANCHI,JHARKHAND#*रांची पुलिस ने नशे की खरीद-बिक्री करने वालों पर की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 2 को दबोचा*

 RANCHI,JHARKHAND#*रांची पुलिस ने नशे की खरीद-बिक्री करने वालों पर की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 2 को दबोचा*

*रांची, झारखंड ।* 

रांची पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने ब्राउन शुगर और देसी पिस्तौल बरामद किया गया है। इसकी जानकारी रांची के नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने दिया है। उन्होंने बताया कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से लाल यादव और हिमांशु यादव नामक दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। ब्राउन शुगर के धंधे में यह पहले भी जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद एक बार फिर से इस धंधे में उनकी सक्रियता बढ़ गई थी। 

वहीं सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में सुखदेव नगर थाना प्रभारी की टीम ने रेड किया, जिसमें पुलिस को सफलता मिली। उन्होंने कहा कि रांची एसएसपी को 28 दिसम्बर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के लाह कोठी अमरुद बगान मैदान के पास अवैध नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री हो रही है। तत्पश्चात कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लाह कोठी अमरुद बगान में छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस बल को देखकर कुछ लोग भागने लगे, इनमें से दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।



Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ