CHANDANKIYARI,JHARKHAND#कोड़िया टोला उपर दलाही के रहने वाले शोकाकुल के घरों में आग लगने से जलकर हुई खाक की दु:खद खबर ..!!

CHANDANKIYARI,JHARKHAND#कोड़िया टोला उपर दलाही के रहने वाले शोकाकुल के घरों में आग लगने से जलकर हुई खाक की दु:खद खबर ..!!

चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड ।

चन्दनकियारी प्रखण्ड के ग्राम कोड़िया टोला उपर दलाही के रोहित रजवार के दादी की आकस्मिक निधन कि सातवें दिन बुधवार की रात को घरों में अचानक आग लग जाने से घर एंव घर के घरेलू सामान के साथ साथ आवश्यक कागजातें जलने की दु:खद खबर सुनकर गहरी संवेदना प्रकट कर शोक के 9 वें दिन शुक्रवार को रजवार समाज सुधार समिति के पुर्व केन्द्रीय अध्यक्ष सह पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर रोहित रजवार के विधवा माता को ठंड से राहत के लिए कम्बल व जेएमएम नेता सह वैध सपन महतो ने साड़ी एंव धौती प्रदान के साथ श्राद्ध कार्यक्रम की सामग्री संयुक्त रुप से प्रदान किया।


आगजनी से शोकाकुल परिवार कि क्षतिपूर्ति की जायजा लेकर इस घटना को प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की सूद नहीं लेने से समिति के पुर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पुर्व मुखिया बिरेन रजवार ने प्रशासन पर कड़ी निन्दा करते हुए. कहा कि प्रखण्ड मुख्यालय के सटे हुए गॉंव के शोकाकुल परिवार का आगजनी से भुखमरी सामने खड़ी हो गई और प्रशासन गहरी नींद में है। मौके पर जेएलकेएम के प्रखण्ड सचिव शान्ति राम रजवार, जीवन रजवार आदि शामिल रहे।



Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ