RANCHI,JHARKHAND#धुर्वा होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे होमगार्ड जवानों का समापन सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन ।

     RANCHI,JHARKHAND#धुर्वा होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे होमगार्ड जवानों का समापन सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन ।

रांची, झारखंड।

   रांची में धुर्वा होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे होमगार्ड जवानों का समापन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

   विदित हो कि रांची जिला यातायात प्रबंधन हेतु 700 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें 150 जवानों को एक बार में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका यह तीसरा बैच है।


              उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पे श्री सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे होमगार्ड जवानों को यातायात प्रबंधन हेतु आवश्यक निर्देश दिए साथ ही प्रशिक्षण में उन्नत प्रदर्शन करने वाले होमगार्ड जवानों को सम्मानित किया गया। 

 कार्यक्रम में श्री प्रमोद केसरी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रथम रांची, होमगार्ड कमांडेंट, यातायात थाना प्रभारी, पुलिस केंद्र से सार्जेंट एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।



 By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ