RANCHI,JHARKHAND#*दिल्ली में भाजपा शीर्ष नेताओं के संपर्क में भैरव सिंह, रांची विधानसभा क्षेत्र से लड़ सकते हैं चुनाव*

 RANCHI,JHARKHAND#*दिल्ली में भाजपा शीर्ष नेताओं के संपर्क में भैरव सिंह, रांची विधानसभा क्षेत्र से  लड़ सकते हैं चुनाव*

रांची, झारखंड।

हिंदूवादी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। भैरव के दिल्ली जाने के बाद रांची में राजनीतिक सर गर्मी तेज हो गई है राजनीतिक सूत्रों के अनुसार भैरव सिंह रांची विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी को लेकर भाजपा के आल्हा नेताओं के संपर्क में है। दिल्ली में भैरव सिंह ने भाजपा के कई शीश नेताओं से मुलाकात की। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ाव: 

भैरव सिंह का जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ वर्ष 2005 से वर्तमान तक है वे संघ में मुख्य रूप से गठनायक, मुख्य शिक्षक, संघ की शिक्षा वर्ग में शिक्षक, विभाग महाविद्यालय में विद्यार्थी प्रमुख रांची विभाग जैसे दायित्व का निर्माण कर चुके हैं। 

बताते चलें कि रांची क्षेत्र में भैरव सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में जुटी लोगों की भीड़ को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है वे धार्मिक कार्यों और कार्यक्रमों के अलावा सामाजिक कार्यों के जरिए भी क्षेत्र के लोगों को विभिन्न मुद्दों को लेकर जागरूक करने का कार्य करते रहें हैं। वही रांची में भैरव पिछले दो लोकसभा चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर हजारों लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वा चुके हैं इसके साथ ही उन्होंने इन दोनों चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बढ़ चढ़कर प्रचार प्रसार किया था।

अगर भैरव सिंह को रांची से टिकट दिया जाता है तो इसका प्रभाव 8 से 10 विधानसभा में पड़ेगा जिसमें भाजपा को भारी बहुमत मिलने की संभावना है क्योंकि भैरव सिंह का कार्यकर्ता 30 से अधिक विधानसभा में सक्रिय हैं !


Report By Sourabh Rai (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ