RANCHI,JHARKHAND#नगड़ी पुलिस ने चोरी करने वाले अपराधियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।

RANCHI,JHARKHAND#नगड़ी पुलिस ने चोरी करने वाले अपराधियों को  रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।

रांची, झारखंड।

राजधानी रांची के नगड़ी थाना अंतर्गत लालगुटवा के कोयल होटल में दो अपराधियों को पुलिस ने चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने दो और आरोपी को गिरफ्तार किया। यह चारो अपराधी 1)सन्नी मुंडा,उम्र - 19 वर्ष, पिता - दशा मुंडा, रोहतास नगर लालगुटवा नगड़ी 2)रोमिल खलखो, उम्र - 20 वर्ष, पिता - अलबेल खलखो, डिबडीह गिरिजाटोली,  डोरंडा, 3) आशीष आईन्द, उम्र - 21 वर्ष, पिता - गिलसन आईन्द, न्यू गिरिजा टोली  डीबडीह, डोरंडा तथा 4) निखिल टूटी, उम्र - 19 वर्ष, पिता - निशित टूटी, अरगोड़ा स्टेशन नियर कडरु नीव बस्ती, अरगोड़ा के रहने वाले हैं।

आपकों बता दें कि कोयल होटल में ही कुछ दिन पहले चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त कांड में इन अभियुक्तों की संलिप्तता बताई जा रही है।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ