RANCHI,JHARKHAND#अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर झारखंड प्रभारी प्रोफेसर रूपम यादव रांची के कांग्रेस के प्रत्याशी सुश्री यशसविनी सहाय जी के समर्थन में प्रचार कर भारी से भारी मतों से वोट देकर कांग्रेस पार्टी को जीतने का आह्वान किया.!
आज 22 • 5•2024 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर झारखंड प्रभारी प्रोफेसर रूपम यादव रांची के कांग्रेस के प्रत्याशी सुश्री यशसविनी सहाय जी के समर्थन में सेक्टर 3 धुर्वा, हिनू, डोरंडा , कांटाटोली, बहूबाजार, हरमू , रातू रोड, विद्यानगर ,अशोक नगर, अरगोड़ा बस्ती कांग्रेस पार्टी के समर्थन में प्रचार कर भारी से भारी मतों से वोट देकर कांग्रेस पार्टी को जीतने का आह्वान किया.!नुक्कड़ सभा में प्रोफेसर रूपम यादव जी ने आम जनता से कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार आम जनता के हित में कोई कर नहीं किया आज लोग परेशान हैं बेरोजगारी से नौजवान परेशान है जीएसटी से व्यापारी और किसान परेशान है रोजमर्रा की खाने पीने की चीजों की महंगाई से घर के महिलाएं परेशान है पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ाया गया
इससे आम जनता परेशान है भाजपा सरकार कि चुनाव में मुद्दों पर बात ही नहीं करती सिर्फ नफरत फैलाने का राजनीति करती है दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी मोहब्बत का पैगाम देते हुए आपसी भाईचारा बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने देने की महंगाई से मुक्ति देने की किसानों का आमदनी दुगना करने का महिला महिलाओं को सक्षम करने के लिए हर साल ₹1 laka देने का डिप्लोमा होल्डर नौजवानों कॉपर प्रोत्साहन राशि महिलाओं को 50% नौकरी में आरक्षण इत्यादि बहुत सारी घोषणा है जनता के हित में कांग्रेस पार्टी ने किया है और यह जान लीजिए कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है कांग्रेस का हाथ बदले का हालात
इसलिए इस बार मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी का साथ दीजिए पंजा छाप के बटन को दबाकर रांची से कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाए
शाम 4:00 बजे अरगोड़ा मंदिर में कांग्रेस के प्रत्याशी सुश्री सहाय जी के साथ पहुंचकर मंडा पूजा में भाग लिया सभी कार्यक्रमों में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अभिलाष साहू प्रदेश प्रवक्ता परवेज आलम रांची जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदीप साहू महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीपक कुमार के साथ दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुएयह जानकारी झारखंड प्रदेश ओबीसी विभाग के प्रवक्ता परवेज आलम ने दी!
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ