RANCHI,JHARKHAND#जनता ने यशस्विनी सहाय के प्रति जताया विश्वास
*काफी मतों के अंतर से होगी जीत : निरंजन शर्मा
रांची, झारखंड।राजधानी के जाने-माने व्यवसायी व लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन शर्मा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में इस बार इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की काफी मतों के अंतर से जीत होगी।
चुनाव में जनता ने सुश्री सहाय के प्रति विश्वास जताया।
श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने युवा शक्ति, महिला शक्ति का सम्मान करते हुए रांची संसदीय सीट से युवा, शिक्षित एवं कर्मठ महिला उम्मीदवार यशस्विनी सहाय को चुनाव मैदान में उतार कर महिला शक्ति का सम्मान किया है।
उन्होंने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र की अधिकतर जनता ने सुश्री सहाय के प्रति विश्वास जताते हुए उन्हें समर्थन दिया है।
श्री शर्मा ने कहा कि सुश्री सहाय को युवाओं, महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिला है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चुनाव में मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए समर्थन दिया है, उसके आधार पर निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि सुश्री सहाय की जीत होगी और वह संसद में रांची की जनता की आवाज बनेंगी।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ