RANCHI,JHARKHAND#काफी मतों के अंतर से जीतेंगी यशस्विनी सहाय : धीरेंद्र सिंह बमबम।
रांची, झारखंड।
राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या 38 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता धीरेन्द्र सिंह बमबम ने कहा है कि रांची संसदीय क्षेत्र के अधिकतर मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान किया है। सुश्री सहाय काफी मतों के अंतर से चुनाव जीतेंगी। श्री बमबम ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने पूरे दमखम से चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान में सहभागिता निभाई। इसके लिए उन्होंने गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री बमबम ने कहा कि इस बार चुनाव में रांची संसदीय क्षेत्र की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में व्यापक जन समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र की जनता का लोकसभा चुनाव में भरपूर समर्थन मिला है।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ