RANCHI,JHARKHAND#इंडिया गठबंधन के समर्थन में चुनावी सभा: *भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देश था और रहेगा : - सुबोधकांत सहाय* *मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं चलेगी :- नाजिमा रजा *

 RANCHI,JHARKHAND#इंडिया गठबंधन के समर्थन में चुनावी सभा: 

*भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देश था और रहेगा : - सुबोधकांत सहाय*

*मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं चलेगी :- नाजिमा रजा *

रांची, झारखंड। 

वार्ड 16 की  निवर्तमान पार्षद नाजिमा रजा की अध्यक्षता में गुलशन हॉल (कर्बला चौक) में रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में चुनावी सभा का आयोजन किया गया।

 सभा का संचालन समाजसेवी अयूब राजा खान ने किया। इस मौके पर मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि  ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और  यशस्वनी सहाय को आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि  आदिवासी, दलित, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लिए वर्तमान की केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि  हमारा देश हमेशा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा पर चला है और आगे भी चलता रहेगा।  नफरत की सोच वाले लोगों को सत्ता से बाहर करना है। 

 मौके पर रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने बूथ मैनेजमेंट और ज्यादा से ज्यादा वोटर को बूथ पर लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यशस्विनी  सहाय आपकी बेटी, बहन हैं, उन्हें अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर  लोकसभा भेजें। 

वहीं,कांग्रेस नेता विनय सिंह दीपू ने कहा कि रांची में पहली बार महिला को उम्मीदवार बनाया गया है, नारी शक्ति की ताकत को पहचानें। उन्होंने कहा कि 35 साल से रांची विधानसभा के विधायक और 10 साल से सांसद को अल्पसंख्यकों ने अपने-अपने क्षेत्र में नहीं देखा है। आप पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान पार्षद नाजिमा रजा ने कहा कि अपने हाथ को मजबूत करने के लिए यशस्विनी सहाय को वोट दें।  उन्होंने कहा कि अब नफरत की राजनीति, मंदिर-मस्जिद की राजनीति नहीं चल सकती है। एक महिला ही महिला की दर्द को समझ सकती है। वहीं  मंच संचालन कर रहे अयूब राजा खान ने कहा कि अब जनता जाग चुकी है। हिंदू-मुस्लिम करने वालों को वोट नहीं, चोट मिलेगा। हम सब कांग्रेस के समर्थन में वोट करने की अपील करते हैं। मोदी के पास कोई मुद्दा नहीं है, सिर्फ हिंदू-मुस्लिम। इंडी एलायंस के पास मुद्दा है, जनता इसके साथ है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी ने कहा कि समाज और देश का भला करने वाले कांग्रेस को वोट दें। संविधान को बचाना है, कांग्रेस को जिताना है। वहीं सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकील उर रहमान ने कहा कि हम गिनती में कम जरूर हैं लेकिन गलत का साथ नहीं देंगे। वक्त है वोट प्रतिशत बढ़ाने का। एंडी एलाइंस को कामयाब बनाने का। इस मौके पर कुमार राजा, विनय सिंह दीपू ,अयूब राजा खान, अकीलउर रहमान ,खुर्शीद हसन रूमी , निवर्तमान वार्ड पार्षद नाजिमा रजा, पप्पू गद्दी, फिरोज अंसारी उर्फ मुन्ना, राजद नेता अफरोज आलम, धावताल अखाड़ा के पप्पू गद्दी ,मंसूर आलम, जमायतुल इराकीन के सदर हसीब अख्तर, सचिव सैफुल हक, मिल्लत पंचायत के सदर जावेद अहमद , नफीसूल अबदीन, मो नसीम, निगार तनवीर, मो सन्नी, हाजी नवाब, मुस्तकीम आलम, समेत कई पंचायत के लोग समेत काफी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ