BREAKING NEWS#बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस, गले के कैंसर से थे पीड़ित।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का आज (13 मई) निधन हो गया. दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली. गले के कैंसर से पीड़ित थे. सुशील कुमार मोदी का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था. बता दें कि सुशील कुमार मोदी कुछ दिन पहले सुशील कुमार मोदी ने एक्स पर कैंसर की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था कि पीएम मोदी की इसकी जानकारी दे दी है. वो लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में नहीं रहेंगे. वहीं, सुशील कुमार मोदी 72 साल के थे. उनका जन्म 5 जनवरी 1952 को हुआ था.
*उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने जताया शोक*
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे. पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है. अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें.'
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ