RANCHI,JHARKHAND#*रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोधकांत सहाय*
*युवा कांग्रेस महासचिव एवं रांची विधानसभा के प्रभारी श्री रोहित सिन्हा हुए शामिल*
रांची, झारखंड।रामनवमी शोभा यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोधकांत सहाय ने अल्बर्ट एक्का चौक स्थित मंच से पुष्पवर्षा कर शोभायात्राओं का स्वागत किया एवं हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।
उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के आदर्श के प्रतीक हैं।उनका जीवन मन, वाणी और कर्म में श्रेष्ठता लाने की प्रेरणा देता है।भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर हमें नए विश्व का निर्माण करने का संकल्प करना चाहिए।भगवान राम जी वास्तव में मर्यादा के कठिन परिश्रम कर्ता तथा कड़े पक्षधर थे।
युवा कांग्रेस महासचिव एवं रांची विधानसभा के प्रभारी श्री रोहित सिन्हा शोभायात्रा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं एवं राम शभक्तों का हौसला बढ़ाया।।
कार्यक्रम में युवा हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे और उत्साह चरम पर दिखा।पूरे प्रदर्शन के दौरान दर्शकों की भीड़ से परिक्षेत्र भरा रहा और जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा।इधर आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। साथ ही केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मुस्तैदी के साथ दर्शकों की भीड़ को नियंत्रित करते नजर आये।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ मांझी, दीपक लाल,कुमार राजा, सोमवित मांझी मेहुल, गौरव,दीपू आदि लोग मौजूद थे।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ