RANCHI,JHARKHAND#यशस्विनी के सौम्य व सरल स्वभाव से प्रभावित हो रहे रांची के लोग। युवा वर्ग की चहेती बनती जा रही हैं कांग्रेसी प्रत्याशी ।

 RANCHI,JHARKHAND#यशस्विनी के सौम्य व सरल स्वभाव से प्रभावित हो  रहे रांची के लोग।

युवा वर्ग की चहेती बनती जा रही हैं कांग्रेसी प्रत्याशी ।


रांची, झारखंड।

रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की युवा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के  सौम्य व सरल स्वभाव  से रांची के लोग प्रभावित हो रहे हैं । वे रांची के प्रत्येक वर्ग के साथ मेलजोल कर संवाद स्थापित कर रही हैं साथ ही साथ लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील भी कर रही हैं। खास कर युवा वर्ग  की चहेती बनती जा रही हैं कांग्रेसी प्रत्याशी, सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि रांची में एक व्यापक बदलाव लाने  और जनकल्याण के लिए लोगों से मतदान में भाग लेने की अपील कर रही हैंं। उनकी अपील में  एक जोश और जुनून का समावेश है। मन में कोई द्वेष की भावना नहीं बल्कि रांची के चहुमुंखी विकास की कामना है। जहां बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं, बुद्धिजीवी वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर रही हैं, वहीं युवाओं एवं महिलाओं में आगे बढ़ने व बढ़ाने का जज्बा जगा रही हैंं। पिता से राजनीतिक विरासत मिलने के कारण वह सामाजिक क्षेत्र में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। राजनीति की पहिया को कैसे घुमाना है, इससे वे अनभिज्ञ भी नहीं हैं। झारखंड की राजधानी रांची के सियासी गलियारों में यशस्विनी सहाय आते ही छा गई हैं।

पोस्को एक्ट की जानकारी रखने वाली विधि की छात्रा रही यशस्विनी युवाओं के लिए अवसर के द्वार खोलना चाहती हैं। अपनी सांस्कृतिक विरासत की मूल्य को स्थापित करना चाहती हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र के लोगों की आशा और विश्वास पर खरा उतरना यशस्विनी सहाय आज के  समय की मांग है।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ